Wednesday , 22 October 2025

एमजीएन पब्लिक स्कूल, आदर्श नगर, और यूई 2 ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए फॉगिंग मशीनें दान की

जालंधर (अरोड़ा) :- एमजीएन पब्लिक स्कूल, आदर्श नगर, जालंधर और एमजीएन यूई 2 ने पंजाब बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए 10 फॉगिंग मशीनें रेड क्रॉस सोसाइटी जालंधर को दान कीं। यह दान जालंधर के डी .सी.के सुझाव के अनुसार किया गया। स्कूल के स्टाफ ने इस उद्देश्य के लिए एक दिन का वेतन दिया, जिसमें एमजीएन आदर्श नगर ने 8 फॉगिंग मशीनें और एमजीएन यूई 2 ने 2 फॉगिंग मशीनें दीं। एमजीएन पब्लिक स्कूल आदर्श नगर के प्रधानाचार्य कंवलजीत सिंह रंधावा ने स्टाफ को धन्यवाद दिया और उनकी एकजुटता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्टाफ ने इस नेक कार्य के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम किया।

Check Also

ग्राहकों के लिए बड़ी राहत, इंडिया पोस्ट चंडीगढ़ डिवीजन ने डाकघरों का समय बढ़ाया

चंडीगढ़ (ब्यूरो) :- भारतीय डाक (इंडिया पोस्ट) के चंडीगढ़ डिवीजन आगामी समय में ग्राहक सुविधाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *