केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल पंजाब के बाढ़ पीड़ित किसानों से मिलेंगे

केंद्र सरकार, संकट की इस घड़ी में पंजाब के साथ, हरसंभव सहायता की जाएगी- श्री चौहान

चंडीगढ़ (ब्यूरो) :- पंजाब में भारी बारिश के कारण बाढ़ में डूबे जिलों की स्थिति जानने के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल पंजाब का दौरा करेंगे। इसी संबंध में आज उन्होंने पंजाब के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से फोन पर विस्तृत चर्चा भी की। केंद्रीय मंत्री कल प्रात: अमृतसर पहुंचेंगे और वहां से सीधे बाढ़ पीड़ित किसान भाई-बहनों से मिलने जाएंगे। किसानों से मुलाकात के बाद शिवराज सिंह चौहान अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक भी करेंगे। जिसमें मौजूदा स्थिति को लेकर बातचीत और किसानों को मदद पहुंचाने के उपायों पर विस्तारपूर्वक चर्चा होगी। गौरतलब है कि बीते सोमवार को भी केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक कर पंजाब के कई इलाकों में बाढ़ के हालात और फसलों के नुकसान को लेकर चिंता जताई थी। साथ ही कहा था कि वह स्वयं स्थिति का जायजा लेने पंजाब जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि पंजाब के किसान भाई-बहन चिंता ना करें, इस मुश्किल घड़ी में केंद्र सरकार उनके साथ खड़ी है।

Check Also

लांयन अश्वनी सहगल को लायंस ईंटरनेशनल प्रेजिडेंट ने किया सम्मानित

जालंधर/अरोड़ा – लायंस ईंटरनेशनल जिला 321डी के मेगा सर्विस प्रोजेक्ट में मुख्य मेहमान लांयस ईंटरनेशनल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *