पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने जन्नत-ए- शिरडी साईं पालकी यात्रा की ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

जालंधर से श्री साईं मिलन सेवा संघ हर साल आयोजित करता है यह यात्रा

श्री साईं मिलन सेवा संघ निस्वार्थ भाव से लोगों को करवाता है धार्मिक दर्शन – रिंकू

जालंधर (अरोड़ा) 25 अगस्त 2025 – पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने आज जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन से जन्नत-ए- शिरडी साईं पालकी यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा जालंधर से श्री साईं मिलन सेवा संघ द्वारा आयोजित किया गया, जो जालंधर से शिरडी धाम के बीच होगी। शिरडी जाने वाली यात्रा को रवाना करने के मौके पर पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि श्री साईं मिलन सेवा संघ के चेयरमैन राजिंदर शर्मा और प्रधान राजिंदर कुमार हर साल जालंधर के श्रद्धालुओं को शिरडी धाम की यात्रा करवाते हैं। शिरडी धाम समेत वहां भगवान भोलेनाथ की ज्योर्तिलिंग का भी दर्शन करवाते हैं।

पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि श्री साईं मिलन सेवा संघ हर साल निस्वार्थ और समाज सेवा के लिए जन्नत-ए- शिरडी साईं पालकी यात्रा का आयोजन करता है, जिसमें जालंधर समेत आसपास इलाके के लोगों को शिरडी धाम के दर्शन करवाते जाते हैं। इस मौके पर श्री साईं मिलन सेवा संघ के मुख्य संरक्षक भूषण आनंद, चेयरमैन राजिंदर शर्मा, प्रधान राजिंदर कुमार, उप चेयरमैन अशोक सरीन, उप प्रधान अशोक मेहता, सैक्रेटरी पुनीत चोपड़ा, सह सैक्रेटरी नरिंदर सोबती, खजांची ईशान दुआ, मनीष कुमार और अमन अरोड़ा अनुज शारदा गौरव राय ने पूर्व सांसद सुशील रिंकू का स्वागत किया।

Check Also

वायुसेना प्रमुख ने फॉरवर्ड एयरबेस पर मिग-29 यूपीजी पर ऑपरेशनल उड़ान भरी

दिल्ली (ब्यूरो) :- चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (CAS) ने आज एक फॉरवर्ड एयरबेस से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *