दर्शन अकादमी में ‘गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन’ समारोह

जालंधर (कुलविंदर) :- भारत विकास परिषद्, जालंधर दक्षिण शाखा द्वारा “गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन” कार्यक्रम का भव्य आयोजन दर्शन अकादमी, जालंधर में किया गया। यह आयोजन शिक्षा, संस्कार और प्रेरणा के त्रिवेणी संगम का प्रतीक रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के हिंदी शिक्षक द्वारा स्वागत भाषण से हुआ, जिसमें उन्होंने भारत विकास परिषद् के उद्देश्य और कार्यों का परिचय देते हुए मंचासीन अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। विद्यार्थियों के एक समूह ने समूह गान प्रस्तुत किया जिसमें मातृभूमि और देश के वीर सैनिकों को याद किया गया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के जोगिंदर अरोड़ा (अध्यक्ष, जालंधर दक्षिण शाखा), रमेश विज (राष्ट्रीय अधिकारी), के.एल. अरोड़ा (कोषाध्यक्ष), सर्वेश शर्मा (उपाध्यक्ष) एच.एल. कोहली (सचिव) तथा अशोक सरंगल (राज्य संयोजक) उपस्थित रहे।

इन सभी गणमान्य सदस्यों ने विद्यार्थियों को भारत विकास परिषद् के उद्देश्यों, सामाजिक कार्यों, और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि परिषद् शिक्षा, सेवा, संस्कार और सहयोग के चार स्तंभों पर कार्य करती है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों को शील्ड एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक योगदान को मान्यता देने हेतु प्रदान किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश सिंह जी ने सभी अतिथियों, परिषद् के पदाधिकारियों, का धन्यवाद किया। उन्होंने इस आयोजन को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया और भविष्य में ऐसे आयोजनों की निरंतरता की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक मैनेजर प्रोफेसर रजनीश खन्ना तथा कमेटी सदस्य श्री दीपक जोड़ा जी भी उपस्थित हुए। यह कार्यक्रम गुरु-शिष्य परंपरा को सशक्त करने और विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सेवा भावना एवं संस्कारों की चेतना जागृत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।

Check Also

स्वतंत्रता की गुजः आरत की शाश्वत आत्मा को श्रद्‌धांजति

जालंधर (अरोड़ा) :- मेयर वर्ल्ड स्कूल राष्ट्र प्रेम को पोषित करता है और युवा मन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *