ओम दिव्य प्रेम मंदिर, बद्री कॉलोनी में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई

जालंधर (परवीन) – बद्री कॉलोनी स्थित ओम दिव्य प्रेम मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर विशेष भजन संध्या का आनंद लिया।

कार्यक्रम में राजेंद्र कौशल, ओमप्रकाश कन्नौजिया, सुशील कुमार कन्नौजिया, शशिकांत कन्नौजिया, राजू पंडित जी तथा पंडित नवीन सेनवाल जी द्वारा संकीर्तन किया गया। संकीर्तन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के मधुर भजनों एवं गुणगान से वातावरण भक्तिमय हो गया।

श्रद्धालुओं ने रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म के पावन क्षण का उल्लासपूर्वक स्वागत किया और प्रसाद वितरण किया गया।

Check Also

महिला काव्य मंच (अंतर्राष्ट्रीय काव्य संस्था, रजि.) का राज्य स्तरीय वार्षिक उत्सव – पंजाब 2026 सम्पन्न

शहज़ादा नंद कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में भव्य आयोजनमहिला काव्य मंच, अमृतसर को सर्वश्रेष्ठ इकाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *