मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतर्सदनीय अंग्रेजी वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- मेयर वर्ल्ड स्कूल छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव ही अग्रसर रहता है। इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए आज मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतर्सदनीय अंग्रेजी वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा नवमी से बारहवीं तक के वि‌द्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में चारों सदनों के चार वि‌द्यार्थियों ने पक्ष और विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता का मुख्य विषय था घरेलू हिंसा कानूनों को लिंग निरपेक्ष होना चाहिए? विषय के पक्ष में बताते हुए वि‌द्यार्थियों ने कहा कि घरेलू हिंसा कानून को लिंग निरपेक्ष होना चाहिए।

इसी विषय के विपक्ष में वि‌द्यार्थियों ने बताया कि घरेलू हिंसा कानून को लिंग निरपेक्ष नहीं होना चाहिए। निर्णायकमंडल के रूप में शुभांगी घोसला और तनु पिया विशेष रूप से उपस्थित थे। इस सुअवसर पर स्कूल की उपाध्यक्षा नीरजा मेयर, उप प्रधानाचार्या चारु रेहण और मेवर गैलेक्सी विभाग की संचालिका परीना सबलोक विशेष रूप से उपस्थित थी। सारी प्रतियोगिता अंग्रेजी विभाग की देख रेख में संपन्न हुई। अंग्रेजी भाषा के प्रति जनों की बढ़ती रुचि को देखकर सभी का मन हर्ष से भर गया। उन्होंने छारों की सराहना तहदिल से की और भविष्य में ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता को आंकना अत्यंत कठिन था। अंत में परिणाम घोषित किए गए। जिसमें वर्ड्सवर्ष सदन के अमय महाजन (नवमी-ख) अरिदमन सिंह (दसवीं-ग) कृषा जैन (ग्यारहवी ख) पृयिका भुटानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शेक्स्पीयर ने दूसरा स्थान अर्जित किया और कीट्स सदन और डिक्न्स सदन तीसरे स्थान पर रहे। विजयी अर्जी को प्रमाण पत्र भी किए गए।

Check Also

इनोसेंट हार्टस के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में किया शानदार प्रदर्शन

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्टस स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन कैम्पस को अपने विद्यार्थियों दिव्यम सचदेवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *