अब स्कूलों से शुरू होगा नशे के खिलाफ युद्ध का नया अध्याय: कैबिनेट मंत्री

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में 8 लाख विद्यार्थियों के लिए शुरू हुआ नशा विरोधी सिलेबस मोहिंदर भगत

जालंधर (अरोड़ा) :- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और अधिक मजबूत बनाते हुए अब स्कूलों में भी नशा विरोधी जागरूकता शिक्षा को लागू किया गया है। कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार ने 9वीं से 12वीं कक्षा के करीब 8 लाख विद्यार्थियों के लिए एक नया नशा विरोधी सिलेबस तैयार किया है, जो विद्यार्थियों को सिर्फ पढ़ाएगा ही नहीं, बल्कि उनके लिए एक सुरक्षा कवच की तरह भी काम करेगा। कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि यह प्रयास युवाओं को नशे के खतरे से बचाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि यह सिलेबस उनके मन, शरीर और व्यवहार को नशे के प्रभाव से बचाने के लिए तैयार किया गया है। यह सिर्फ शिक्षा नहीं, बल्कि एक ढाल है, जो पूरे पंजाब के भविष्य को सुरक्षित बनाएगी। मोहिंदर भगत ने कहा कि यह सिलेबस विद्यार्थियों को नैतिक मूल्य, नशे के हानिकारक प्रभाव और अपनी जीवनशैली को सही तरीके से चुनने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों और सामाजिक संस्थाओं से भी अपील की कि वे इस युद्ध में सरकार का साथ देते हुए नशा विरोधी अभियान को एक जन आंदोलन बनाएं।

Check Also

वायुसेना प्रमुख ने फॉरवर्ड एयरबेस पर मिग-29 यूपीजी पर ऑपरेशनल उड़ान भरी

दिल्ली (ब्यूरो) :- चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (CAS) ने आज एक फॉरवर्ड एयरबेस से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *