एच.एम.वी. कैडेट्स ने आर्मी एविएशन यूनिट का किया दौरा

जालंधर (अरोड़ा) :- कारगिल विजय दिवस के अवसर पर हंसराज महिला महाविद्यालय के आर्मी विंग के कैडेट्स ने 2 पंजाब (गल्र्स) बटालियन एनसीसी जालंधर के तत्वावधान में आर्मी एविएशन यूनिट का दौरा किया। कैडेट्स के लिए यह काफी ज्ञानवर्धक अनुभव था। एविएशन यूनिट ने उन्हें यूटिलिटी हैलीकाप्टर चीता व चेतक दिखाए। दोनों हैलीकाप्टर हाई आल्टीट्यूड़ पर कार्य करने में माहिर है तथा कारगिल युद्ध में उनकी भूमिका काफी अहम थी। कैडेट्स को दोनों हैलीकाप्टरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कैडेट्स ने उनकी उड़ान का अनुभव भी किया। एएनओ लेफ्टिनेंट सोनिया महेंद्रू ने बताया कि उड़ान के समय कैडेट्स काफी उत्साहित थे। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने कमांडिंग आफिसर कर्नल एम.एस. सचदेव का इस अवसर के लिए आभार व्यक्त किया।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल्स के ‘बड्डी ग्रुप्स’ ने ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत दिया “नशे को ना” का सशक्त संदेश

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स स्कूल्स की बड्डी ग्रुप्स (ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां, कैंट–जंडियाला रोड, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *