लायंस क्लब जालंधर द्वारा आयोजित दो दिवसीय बिना ऑप्रेशन घुटनों का दर्द से छुटकारा हेतु नी-ब्रेस कैंप का हुआ समापन

अगला नी-ब्रेस कैंप 26,27अक्तूबर को लगेगा -जे बी सिंह

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर द्वारा लांयस भवन लाजपत नगर में अयोजित बिना ऑप्रेशन घुटनों के दर्द से छुटकारा पाने हेतु कैंप जो कि पी एन आर सोसाइटी भावनगर के डाक्टर विजय नाईक की टीम के सहयोग से लगाया गया था का समापन प्रधान प्रभजोत सिंह सिद्धू व मुख्य मेहमान पूर्व प्रधान नरेंद्र भसीन की अगुवाई में हुआ।भसीन ने आपने संबोधन में क्लब द्वारा किए हुए सेवा कार्यों को सराहा। प्रोजेक्ट चेयरमैन दिनेश शर्मा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के डायरेक्टर पूर्व गवर्नर जे बी सिंह चौधरी जी हैं ,उनकी रहनुमाई में यह प्रोजेक्ट लगातार 15 वर्ष से चलता आ रहा है, हजारों लोग इस कैंप का फायदा उठा चुके हैं।दिनेश जी ने बताया अगला प्रोजेक्ट 2025 के अक्तूबर महीने की 26 व 28 को लगेगा। प्रधान प्रभजोत सिंह सिद्धू ने सभी सदस्यों व लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जिन लायंस सदस्यों ने मिलकर लगातार तीन दिन सेवा का कार्य किया है हम उनका आभार व्यक्त करते हैं। मंच संचालन कन्वीनर राजेन्द्र पाल सिंह बहल जी ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान मनीष चोपड़ा, सीनियर वाईस प्रधान अश्वनी मल्होत्रा, सैक्ट्री परमजीत सिंह सैनी, ट्रेजियर कुलजीत सिंह, पीआरओ सुरेंद्र सिंह, जॅयांट सैकट्री जगन नाथ सैनी, साहिल अरोड़ा, सीनियर लांयन सदस्य हर्षवर्धन शर्मा, ऐ के बहल, ईंजी गुरदीप सिंह, मोहित सलूजा, खुशपाल सिंह,सेवा सिंह, गुलशन अरोड़ा, ऐडवोकेट जे पी सिंह, गुरदीप सिंह ठुकराल, रमेश कुमार कश्यप, कवरदीप सिंह भाटिया, सरवन कुमार अग्रवाल व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Check Also

लांयन अश्वनी सहगल को लायंस ईंटरनेशनल प्रेजिडेंट ने किया सम्मानित

जालंधर/अरोड़ा – लायंस ईंटरनेशनल जिला 321डी के मेगा सर्विस प्रोजेक्ट में मुख्य मेहमान लांयस ईंटरनेशनल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *