राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान पंचकूला ने मनाया योग अभ्यास सत्र

चंडीगढ़ (ब्यूरो) :- राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला (आयुष मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा 21 जून 2025 को प्रस्तावित 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में, दिनांक 19 जून 2025 को प्रातः 6:15 बजे से 8:00 बजे तक ‘सामान्य योग प्रोटोकॉल’ अभ्यास सत्र का आयोजन संस्थान परिसर में किया गया।
इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” को केंद्र में रखते हुए आयोजित इस सत्र के प्रशिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार अग्निहोत्री, महासचिव, भारतीय योग संघ, चंडीगढ़ से रहे। योग प्रोटोकॉल का सजीव प्रदर्शन संस्थान के छात्रों — तीशा ढल, अनामिका शर्मा, श्याम शुक्ला, दीक्षांश— ने प्रभावशाली ढंग से किया।
कार्यक्रम का मार्गदर्शन संस्थान के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा, डीन (अकादमिक एवं प्रशासनिक) प्रोफेसर गुलाब पमनानी, डीन प्रभारी प्रोफेसर सतीश गंधर्व ने की। अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के समन्वयक डॉ. गौरव गर्ग, सदस्य सचिव डॉ. आकांक्षा राणा, संस्थान के संकाय सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी तथा छात्रगण इस योग सत्र में शामिल हुए। सत्र में विभिन्न योग आसनों, श्वास तकनीकों और ध्यान अभ्यास को सम्मिलित किया गया जिससे प्रतिभागियों को मानसिक और शारीरिक संतुलन की अनुभूति प्राप्त हुई।
मुख्य आयोजन 21 जून को: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 का मुख्य आयोजन 21 जून को राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला के परिसर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें विस्तृत योग सत्र, तथा जनभागीदारी को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम सम्मिलित होंगे।z

Check Also

लांयन अश्वनी सहगल को लायंस ईंटरनेशनल प्रेजिडेंट ने किया सम्मानित

जालंधर/अरोड़ा – लायंस ईंटरनेशनल जिला 321डी के मेगा सर्विस प्रोजेक्ट में मुख्य मेहमान लांयस ईंटरनेशनल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *