अशोक बजाज करप्शन कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन जालंधर जिले के सचिव नियुक्त

जालंधर (अरोड़ा) :- करप्शन कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय प्रधान आकाश चौहान ने इस इलाके के समाज सेवक अशोक बजाज को करप्शन कंट्रोल आर्गेनाइजेशन जालंधर जिले के सचिव नियुक्त किया है । नियुक्ति के लिए बजाज ने राष्ट्रीय प्रधान आकाश चौहान व पंजाब प्रधान डॉक्टर हरदयाल सिंह पन्नू का धन्यवाद किया है। उन्होंने बताया कि इस संस्था का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार खत्म करना और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करना है । जिला प्रधान कुलविंदर फुल्ल के साथ मिलकर काम करेंगे। भ्रष्टाचार के खिलाफ व नशे के खिलाफ लहर चला कर नौजवान पीढ़ी को बचाने के लिए कार्य किए जांऐगे। जालंधर जिले और तहसीलों में संस्था की शाखाएं शुरू कर के नशे व भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाया जाऐगा।

Check Also

पंजाब सरकार राज्य वासियों की उम्मीदों पर खरी उतरी : मोहिंदर भगत

कैबिनेट मंत्री ने ‘शानदार चार साल भगवंत मान दे नाल’ मुहिम के तहत जालंधर वासियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *