Wednesday , 28 January 2026

केंद्रीय कृषि मंत्री ने महाराष्ट्र के किसानों से किया संवाद

टमाटर के खेतों में जाकर किसानों की समस्या सुनी, मंडी का दौरा किया शिवराज सिंह चौहान ने पौधारोपण भी किया और पदयात्रा में भी शामिल हुए

दिल्ली/जालंधर (ब्यूरो) :- केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज महाराष्ट्र के किसानों से संवाद किया। पुणे के नारायणगांव में केंद्रीय कृषि मंत्री ने टमाटर के खेतों में जाकर किसानों से मुलाकात की, मंडी का दौरा किया, पौधारोपण किया और पदयात्रा भी निकाली। इस दौरान खेतों में जाकर शिवराज सिंह चौहान ने वायरस अटैक के कारण टमाटर की खेती पर आए विपरीत प्रभाव की जानकारी ली साथ ही वैज्ञानिकों और अधिकारीगणों को किसानों की समस्या के निदान के लिए कारगर कदम उठाने के निर्देश भी दिए।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमें जलवायु अनुकूल किस्मों के निर्माण में तेज गति से आगे बढ़ना होगा। ऐसी किस्में विकसित किए जाने की आवश्यकता है जो बढ़ते तापमान और क्षेत्र विशेष की जलवायु के अनुकूल उत्पादन सुनिश्चित कर सके। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि किसान भाई-बहनों की व्यावाहारिक समस्याएं उनसे मिलकर और खेतों में जाकर ही बेहतर तरीके से समझ आती है। शोध और कृषि में विकास का रास्ता खेतों से होकर ही गुजरता है। इसलिए ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के जरिएगांव-गांव जाकर किसानों से संवाद किया जा रहा है। शिवराज सिंह ने 29 मई से 12 जून तक चलने वाले इस 15 दिवसीय अभियान से सभी लोगों को जुड़ने का आह्वान भी किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस अभियान के दौरान वह देशभर की परिक्रमा कर किसान भाई-बहनों से मिलेंगे।

Check Also

अंडमान-निकोबार में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

(JJS) – अंडमान निकोबार द्वीप समूह में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कनाडा से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *