अंग्रेजी उच्चारण विषय पर एचएमवी में वर्कशाप का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय के इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सैल द्वारा फैकल्टी लेक्चर सीरीज के अन्तर्गत अंग्रेजी उच्चारण विषय पर वर्कशाप का आयोजन किया गया। यह लेक्चर पीजी विभाग अंग्रेजी के सहयोग से आयोजित किया गया। सहायक प्रो. नीरज अग्रवाल रिसोर्स पर्सन के तौर पर उपस्थित थे। अंग्रेजी विभागाध्यक्षा डॉ. ममता व आईक्यूएसी कोआर्डिनेटर डॉ. आशमीन कौर ने प्लांटर भेंट कर उनका स्वागत किया। नीरज अग्रवाल ने भाषा के चारों क्षेत्रों पर प्रकाश डाला जिसमें स्पैलिंग, शब्दावली, उच्चारण व व्याकरण शामिल थे। उन्होंने ब्रिटिश, अमेरिकन व इंडियन अंग्रेजी पर बात की। उन्होंने अंग्रेजी के हर शब्द के सही उच्चारण पर जोर दिया व कहा कि सही उच्चारण की आदत छोटी उम्र से ही डाल लेनी चाहिए। उन्होंने अंग्रेजी भाषा के 46 शब्दों के रोजमर्रा के सही उच्चारण के सही अभ्यास पर जोर दिया। उन्होंने प्रतिभागियों के साथ इंटरएक्टिव सेशन भी किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने आईक्यूएसी तथा पीजी अंग्रेजी विभाग के प्रयास की सराहना की तथा कहा कि टीचिंग प्रोफैशन में शब्दों का सही उच्चारण होना बहुत जरूरी है। मंच संचालन प्रोतिमा मंडेर ने किया। इस अवसर पर सभी फैकल्टी सदस्य उपस्थित थे।

Check Also

सीटी ग्रुप में ‘कलर्स 2026’ इंटर-कॉलेज फिएस्टा का भव्य आयोजन

रचनात्मकता, संस्कृति और प्रतिभा का शानदार संगम- 70 से अधिक कॉलेजों के छात्रों की उत्साहपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *