एम.एस.सी. (बॉटनी) सेमेस्टर तीन की छात्राओं ने कालेज का नाम रोशन किया

जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय की एम.एस.सी. (बॉटनी) सेमेस्टर 3 की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन हासिल किया। एम.एस.सी. सेमेस्टर 3 में रजनी ने 9.28 एसजीपीए, रीति ने 9.16 और मनप्रीत ने 8.92 एसजीपीए हासिल किए हैं। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं को कॉलेज का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी और ऐसे शानदार नतीजों के लिए फैकल्टी के प्रयासों की भी सराहना की। पीजी बॉटनी विभाग की अध्यक्षा डॉ. अंजना भाटिया ने छात्राओं और उनकी पूरी टीम डॉ. श्वेता चौहान, डॉ. रमनदीप, हरप्रीत और डॉ. शुचि को शानदार नतीजों के लिए बधाई दी।

Check Also

सीटी ग्रुप में ‘कलर्स 2026’ इंटर-कॉलेज फिएस्टा का भव्य आयोजन

रचनात्मकता, संस्कृति और प्रतिभा का शानदार संगम- 70 से अधिक कॉलेजों के छात्रों की उत्साहपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *