स्थानीय निकाय मंत्री ने करतारपुर शहर का औचक दौरा किया, स्वच्छता और परियोजनाओं को समय पर पूरा करने पर जोर दिया

सेनिटेशन प्रयासों का निरीक्षण किया , विकास प्रोजेक्टो की समीक्षा के साथ, लोगों को सहयोग करने को कहा करतारपुर में निर्माणाधीन गौशाला का भी दौरा किया, परियोजना में तेजी लाने को कहा

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डा. रवजोत सिंह ने आज नगर परिषद करतारपुर द्वारा करतारपुर शहर में सफाई सुनिश्चित करने के लिए किए प्रबंधों की समीक्षा करने के लिए दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ विधायक बलकार सिंह तथा अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह भी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान डा. रवजोत सिंह ने शहर में कई स्थानों का दौरा किया और नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय पर कूड़ा-कचरा एकत्रित करना सुनिश्चित करें, विशेषकर जहां बड़ी मात्रा में कूड़ा जमा होता है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शहरी वातावरण को स्वस्थ बनाने के लिए स्वच्छता कार्य में देरी नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम जालंधर द्वारा निर्माणाधीन गौशाला का भी दौरा किया और अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर परियोजना को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौशाला के निर्माण से आवारा पशुओं की समस्या का समाधान करने में मदद मिलेगी। शहर में चल रहे और पूरे हो चुके विभिन्न विकास कार्यों जिनमें गुरुद्वारा गंगसर साहिब के निकट विकास कार्यों भी शामिल है का जायजा लेते डा.रवजोत सिंह ने अधिकारियों को इन विकास परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक बलकार सिंह ने नए विकास कार्य शुरू करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर कैबिनेट मंत्री ने इन्हें शीघ्र शुरू करने की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने शहर के विकास के लिए नगर परिषद करतारपुर द्वारा शुरू की गई विभिन्न पहलों पर प्रकाश डाला और शहरी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। बेहतर और स्वच्छ शहरों के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस तरह के निरीक्षण राज्य के अन्य शहरों में भी किए जाएंगे। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंककर निर्धारित स्थानों पर ही फेंककर शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। इसके बाद उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह ने कैबिनेट मंत्री को करतारपुर शहर के सर्वांगीण विकास के लिए नगर परिषद द्वारा शुरू किए गए विभिन्न विकास प्रोजेक्टों से अवगत करवाया।

Check Also

ਵਿਧਾਇਕ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬਿਲਾਸਪੁਰ ਵੱਲੋਂ 37.51 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਸਕੂਲੀ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ

ਕਿਹਾ ! ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਸਿੱਖਿਆ ਦੇ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਮੋਹਰੀ ਸੂਬਾ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਚੁੱਕੇ ਜਾ ਰਹੇ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *