सरकारी दफ्तरों में आम जनता को परेशान नहीं होने देंगे: मोहिंदर भगत

आम आदमी पार्टी सरकार ने एन.ओ.सी की शर्त को खत्म करके लोगों को बड़ी राहत दी कहा, स्वच्छ एवं भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज कहा कि जालंधर के लोगों को सरकारी दफ्तरों में अपने काम करवाने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यदि कोई सरकारी अधिकारी नियमों का उल्लंघन करता है या आम जनता को परेशान करता है तो इसकी जानकारी तुरंत उन तक पहुंचाई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने एन.ओ.सी. की शर्त को समाप्त करके लोगों को बड़ी राहत दी है। भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब बनाने के लिए भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि सरकारी दफ्तरों में अब बिना रिश्वत के काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार पंजाब को रंगला पंजाब बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा सभी सरकारी दफ्तरों के अधिकारियों को सख्त आदेश जारी किए है ताकि किसी भी आम नागरिक को कार्यालय आते समय किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्वच्छ, कुशल और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन प्रदान करना न केवल सरकार की जिम्मेदारी है, बल्कि हमारा कर्तव्य भी है।

Check Also

स्थानीय निकाय मंत्री ने बर्ल्टन पार्क को दोआबा का प्रमुख खेल केंद्र बताया

कैबिनेट मंत्रियों, राज्यसभा सदस्यों, मेयर और डिप्टी कमिश्नर ने बर्ल्टन पार्क खेल केंद्र परियोजना की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *