सी.बी.एस.ई बोर्ड परीक्षा (बारहवीं) में दर्शन अकादमी का उत्कृष्ट प्रदर्शन

जालंधर (कुलविंदर) :- आज दर्शन अकादमी, जालंधर में सी.बी.एस.ई. 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024-25 के उत्कृष्ट परिणाम घोषित किए गए। विद्यालय के मेधावी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। वाणिज्य (कॉमर्स) वर्ग में निहारिका ने 93.4% अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिवानी ने 93% अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा ताशु ने 92.8% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। गैर-चिकित्सा (नॉन-मेडिकल) वर्ग में सुदीति ने विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। मानविकी (ह्यूमैनिटी) वर्ग में कृष शर्मा ने विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश सिंह प्रबंधन समिति के सम्माननीय सदस्य एवं शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को उनकी इस अद्वितीय उपलब्धि के लिए अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Check Also

सीटी ग्रुप में ‘कलर्स 2026’ इंटर-कॉलेज फिएस्टा का भव्य आयोजन

रचनात्मकता, संस्कृति और प्रतिभा का शानदार संगम- 70 से अधिक कॉलेजों के छात्रों की उत्साहपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *