एचएमवी की बीएससी सेमेस्टर-5 की छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय की बीएससी सेमेस्टर-5 (कंप्यूटर साइंस) एवं (नॉन-मेडिकल) की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया। नवनीत कौर ने कंप्यूटर साइंस स्ट्रीम में यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कनुप्रिया ने नॉन मेडिकल स्ट्रीम में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा, डीन साइंस दीपशिखा, कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्षा डॉ. संगीता अरोड़ा, फिजिक्स विभागाध्यक्षा डॉ. सलोनी शर्मा, गणित विभागाध्यक्षा डॉ. गगनदीप, सुशील कुमार व डॉ. गौरव वर्मा भी उपस्थित थे।

Check Also

सीटी ग्रुप में ‘कलर्स 2026’ इंटर-कॉलेज फिएस्टा का भव्य आयोजन

रचनात्मकता, संस्कृति और प्रतिभा का शानदार संगम- 70 से अधिक कॉलेजों के छात्रों की उत्साहपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *