संकटकाल में नागरिकों के लिए ज़रूरी सूचना

हवाई हमले से बचाव की सावधानियाँ

कमल कुमार की कलम से लोक हित में जारी

जालंधर (ब्यूरो) :- हम खुद को तभी बचा सकते हैं जब हम इन सावधानियों को जानें और अपनाएँ। देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह इस दिशा-निर्देश का पालन करे और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करे।

हवाई हमले से पहले की तैयारी:

  1. अगर आप घर में हैं:
  • सायरन की आवाज़ पहचानना सीखें –

रेड वार्निंग: दो मिनट तक रुक-रुक कर सायरन बजेगा।
ग्रीन वार्निंग: लगातार दो मिनट तक सायरन बजेगा।

  • सभी परिजनों को फर्स्ट-एड, रेत, पानी और टेलीफोन नंबरों की जानकारी दें।
  • छत से ज्वलनशील वस्तुएं हटा दें।
  • रेत व पानी की बाल्टियाँ रखें।
  • खिड़कियों पर काले/खाकी कागज़ चिपकाएँ, रोशनी ढकें।
  • लोहे की जाली रोशनदान पर लगाएँ।
  • संरक्षित कमरा बनाएँ जिसमें फर्स्ट-एड, पीने का पानी, सूखा नाश्ता, बैटरी, मनोरंजन सामग्री हो।

* यदि संभव हो तो मोरचा (L/Z/W आकार की खाई) बनाएँ – चौड़ाई 2.5 फुट, गहराई 4.5 फुट।

हवाई हमले के दौरान क्या करें:

  1. अगर आप खुले मैदान में हैं:
  • ज़मीन पर लेट जाएँ।
  • कोहनियों से ज़मीन छूकर छाती उठाएँ।
  • कानों में उंगलियाँ डालें।
  • मुँह के नीचे कपड़ा या रुमाल रखें।
  • चेहरा ज़मीन की ओर रखें।
  1. अगर आप किसी इमारत के अंदर हैं:
  • बिजली की मुख्य लाइन बंद करें।
  • सुरक्षित कोना हो तो वहाँ जाएँ या दीवार के अंदरूनी हिस्से से सटें।
  • टेबल या मजबूत अलमारी के नीचे छिपें।
  • सीढ़ियों के नीचे छिप सकते हैं।
  • यदि संरक्षित कमरा हो तो वहीं जाएँ।
  1. अगर आप किसी इमारत के पास हैं:
  • खिड़कियों से दूर रहें।
  • ज़मीन के समतल फर्श पर बैठें या लेटें।
  • दीवार से थोड़ी दूरी रखें।
  • संभव हो तो इमारत के अंदर जाएँ।
  1. अगर आप सिनेमा, गुरुद्वारा या मंदिर में हैं:
  • शांति से अपनी जगह बैठें।
  • लाइट बंद कर दें।
  • केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग ही चुपचाप बाहर निकलें।
  1. अगर आप ट्रेन में हैं:
  • काँच वाली खिड़कियाँ खोल दें।
  • लकड़ी या धातु के दरवाज़े बंद करें।
  • नीचे की ओर झुकें या बैठें।
  • खिड़की से बाहर न देखें।
  • रात में डिब्बे की लाइट बंद करें।
  • गार्ड की बात मानें।
  1. अगर आप मोटर कार में हैं:
  • कार को सड़क के किनारे नीचे उतारकर खड़ा करें।
  • शीशे नीचे कर दें।
  • यात्री नीचे उतरकर मैदान वाली विधि अपनाएँ।
  • चाबी कार में ही छोड़ दें।
  1. अगर आप तांगा या बैलगाड़ी पर हैं:
  • सवारी को नीचे उतारें।
  • गाड़ी को किनारे खड़ा करें।
  • जानवरों को अलग कर बाँध दें।
  • सभी व्यक्ति खुले मैदान की सावधानी अपनाएँ।
  1. अगर आप मोटरसाइकिल या स्कूटर पर हैं:
  • गाड़ी को किनारे खड़ा करें।
  • चाबी वहीं छोड़ दें।

* मैदान वाली विधि से खुद को सुरक्षित करें।

हवाई हमले के बाद क्या करें:

  1. यदि कहीं आग लगी हो या कोई दुर्घटना हुई हो, तो तुरंत वार्डन, सिविल डिफेंस, फायर ब्रिगेड या पुलिस को सूचित करें।
  2. जब तक सहायता न पहुँचे, स्थानीय नागरिकों की मदद से घायलों को बचाएँ और आग बुझाने का प्रयास करें।

Check Also

एयर मार्शल एस शिवकुमार वीएसएम ने एयर ऑफिसर-इन-चार्ज-प्रशासन का पदभार ग्रहण किया

दिल्ली/जालंधर (ब्यूरो) :- एयर मार्शल एस शिवकुमार वीएसएम ने 01 जुलाई 2025 को वायु सेना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *