पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने पहलगाम में मारे गए पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि

निर्दोषों को निशाना बनाना कायरता की पराकाष्ठा – रिंकू

जालंधर (अरोड़ा) :- जालंधर में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने साथियों के साथ जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि इस हृदयविदारक घटना ने सम्पूर्ण देश को झकझोर दिया है। रिंकू ने कहा कि निर्दोषों को निशाना बनाना कायरता की पराकाष्ठा है। यह अमानवीय कृत्य घोर निंदनीय है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें।

शोक संतप्त परिजनों को यह असीम पीड़ा सहन करने की शक्ति दें। इस मौके पर एडवोकेट प्रशांत सरीन, मनु कक्कड़, रविंदर मेहंदीरत्ता, अमन कोहड़, नासिर सलमानी, साहिल भाटिया, सनी बत्रा, तरुण बठला, गोल्डी डायमंड, भूपेंद्र जोली, पारुल अरोड़ा, आरके अरोड़ा, सैंडी शेरगिल, लकी सभरवाल, दीपक मखीजा, विजय कुमार आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Check Also

सीमा शुल्‍क तथा केंद्रीय उत्‍पाद शुल्‍क के लिए बजट प्रस्‍तावों का उद्देश्‍य प्रशुल्‍क संरचना को और सरल करना, घरेलू विनिर्माण को समर्थन देना है: केंद्रीय वित्‍त मंत्री

केंद्रीय बजट 2026-27 ऊर्जा परिवर्तन तथा सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सीमा-शुल्‍क में कई बुनियादी छूटों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *