दिल्ली में सत्ता जाने के बाद खस्‍ता हुए आम आदमी पार्टी के हाल,मेयर चुनाव से भागना आप के अंत की शुरुआत :-सुशील रिंकू

आम आदमी पार्टी चुनाव मैदान छोड़कर भागी, कांग्रेस खस्ता हाल में : सुशील रिंकू

जालंधर (अरोड़ा) :- आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में भाजपा की ट्रिपल सरकार का रास्ता साफ कर दिया है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव हारने के बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में पराजय को भांपते हुए ही ‘आप’ ने मेयर चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। अरविंद केजरीवाल का पतन शुरू हो गया है। यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूरा सांसद सुशील रिंकू ने आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कही। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि यह आम आदमी पार्टी की राजनीति के अंत की शुरुआत है। आम आदमी पार्टी आज पूरी तरह भ्रष्ट पार्टी में बदल चुकी है। श्री रिंकू ने कहा कि केजरीवाल को लगता है कि राजनीति केवल ढिंढोरा पीटकर और दुष्प्रचार करके की जा सकती है लेकिन मेयर चुनाव से भागना आप के अंत की शुरुआत है और इसे सामान्य नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के पतन का सबसे बड़ा सबक यह है कि कथनी और करनी में भारी अंतर से जनमानस में राजनीति के प्रति शक पैदा होता है। जब दूसरों पर आरोप लगाने वाले और खुद को कट्टर ईमानदार बताने वाले केजरीवाल शीशमहल, शराब घोटाले में घिरे तो ‘मेरी कमीज तुमसे ज्यादा सफेद है’, की उनकी पूरी राजनीति ढह गई। मेयर चुनाव से भागना इसी बात का प्रमाण है। रिंकू ने कहा कि पंजाब में भी आम आदमी पार्टी का ग्राफ पूरी तरह गिर चुका है और आने वाला समय भाजपा का है। लोगों ने 2022 के विधानसभा चुनाव में सभी जाति, धर्म, पार्टियों और नेताओं को नकारते हुए आम आदमी पार्टी के 92 विधायकों को जितवाया था, लेकिन आप सरकार लोगों की अकांक्षाओं पर खरी नहीं उतरी। पंजाब की मौजूदा आप सरकार से लोग निराश और दुखी हैं। उन्होंने कहा कि 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह से सक्रिय है और भाजपा पंजाब में सरकार बनाएगी।

Check Also

वायुसेना प्रमुख ने फॉरवर्ड एयरबेस पर मिग-29 यूपीजी पर ऑपरेशनल उड़ान भरी

दिल्ली (ब्यूरो) :- चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (CAS) ने आज एक फॉरवर्ड एयरबेस से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *