एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर की तरनप्रीत कौर, सुमित सिंह जोहल, मधूसुदन ने गुरु नानक यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में प्राप्त किया प्रथम स्थान

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर की एम-वॉक इ-कामर्स तृतीय समैस्टर की तरनप्रीत कौर ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित फाइनल परीक्षाओं में 9.50 SGPA ग्रेड प्वाइंट के साथ तथा बी-वॉक इ-कामर्स एंड डिजिटल मार्केटिंग में सुमित सिंह जोहल तथा मधुसूदन ने 8.82 SGPA के साथ प्रथम स्थान हासिल तथा तनीषा घई ने 8.64 SGPA के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया।प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वे इसी तरह निरंतर मेहनत करते रहे और आने वाली कक्षाओं में भी इस स्थान को बरकरार रखें। डॉ ढींगरा ने इन मेधावी छात्रों को दिशा-निर्देश देने के लिए एवं प्रेरित करने के लिए पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ कंप्यूटर साइंस विभाग की अध्यक्ष डॉ रूपाली सूद एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ जगमोहन मागो के प्रयासों की भरपूर सराहना की और कहा कि वे इसी तरह विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते रहे ताकि विद्यार्थी बुलंदियों को चूमते रहे।

Check Also

सीटी ग्रुप में ‘कलर्स 2026’ इंटर-कॉलेज फिएस्टा का भव्य आयोजन

रचनात्मकता, संस्कृति और प्रतिभा का शानदार संगम- 70 से अधिक कॉलेजों के छात्रों की उत्साहपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *