अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने इस वर्ष का शुभारंभ पिंगलवाड़ा मखदुमपुरा में प्रोजेक्ट कर के किया

जालंधर (अरोड़ा) – अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने इस वर्ष का शुभारंभ प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में पूरी टीम व सदस्यों ने श्री गुरुद्वारा सिंह सभा धोवी मुहल्ला व शिववाड़ी मंदिर मखदूम पुरा में मत्था टेक कर आशीर्वाद लेकर इस वर्ष का शुभारंभ *जरूरतमंदों को भोजन* के तहत पिंगलवाड़ा मखदुमपुरा में सभी वृद्धों को दोपहर का भोजन करवाया व फल और स्वीट्स वितरित किए। ऐली दया कृष्ण छाबड़ा ने कहा अलायंस क्लब जालंधर समर्पण गर्ग की अगुवाई में दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करेगा और सभी सदस्य के सहयोग से जालंधर समर्पण को बुलंदियों पर ले जाएंगे ।

सचिव अशोक बजाज ने आए हुए मुख्य मेहमान और सभी एली सदस्यों का धन्यवाद किया। सभी सदस्यगण ने भरोसा दिलाया कि हम समाज और मानवता की सेवा के सर्विस प्रोजेक्ट लगातार करते रहेंगे ।

इस मौके पर पूर्व प्रधान ऐली केवल शर्मा, संजीव गंभीर , विजय शर्मा,सचिव अशोक बजाज,कोषाध्यक्ष संजय भल्ला, पीआरओ सुरेंद्र हांडा , सीनियर सदस्य ऐली एम एल गुप्ता, हर्षवर्धन शर्मा, विनोद कुमार कौल,गुलजारी लाल गुप्ता, ऐ के बहल ,जयदेव मल्होत्रा, नरेंद्र शर्मा,आर के सेठ, राज कुमार अग्रवाल, सेवा सिंह एव अन्य सदस्य मौजूद थे।

Check Also

सीमा शुल्‍क तथा केंद्रीय उत्‍पाद शुल्‍क के लिए बजट प्रस्‍तावों का उद्देश्‍य प्रशुल्‍क संरचना को और सरल करना, घरेलू विनिर्माण को समर्थन देना है: केंद्रीय वित्‍त मंत्री

केंद्रीय बजट 2026-27 ऊर्जा परिवर्तन तथा सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सीमा-शुल्‍क में कई बुनियादी छूटों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *