संगठन पर्व को लेकर भाजपा जालंधर (शहरी) की हुई बैठक
पार्षद उम्मीदवारों समेत सभी प्रमुख नेताओं की हर बूथ पर भाजपा मजबूत करने की जिम्मेवारी तय
जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर (शहरी) की सदस्यता अभियान एवं संगठन पर्व को लेकर बैठक स्थानीय पार्टी कार्यालय सर्कुलर रोड नजदीक (शीतला माता मंदिर) में संपन्न हुई जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित सदस्यता अभियान के जालंधर (शहरी) के इंचार्ज एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व राज्यसभा सांसद, श्वेत मलिक,पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी, शीतल अंगूराल, जगबीर बराड़, पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, सुभाष सूद,जिला महामंत्री राजेश कपूर,अशोक सरीन हिकी, रवि महेंद्रू, पुनीत शुक्ला, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा, सनी शर्मा, मुख्य रूप से उपस्थित हुए इस मौके पर आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक ने कहा कि 2027 में आपका अंधेरा छटेगा और कमल खिलेगा भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने हर बूथ पर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प ले लिया है।जिसके लिए भाजपा कार्यकर्ता अपनी जमीन को ठोस तरीके से मजबूत करने के लिए हर घर तक पार्टी के संगठन पर्व के अंतर्गत हर वार्ड हर बूथ पर अपनी इकाई को मजबूत बनाने के काम को आपस में बांट कर एकजुट होकर लग गए हैं।

श्वेत मलिक ने सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी से कहा कि आज सभी पंजाब वासी अपने-अपने परिवार के हर बच्चे हर सदस्य का भविष्य सुरक्षित देखना चाहते हैं। और उसके लिए पंजाब में भाजपा का आना जरूरी है क्योंकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने युवाओं को रोजगार महिलाओं को सुरक्षा व्यापारियों को तरक्की के साधन देने के सिर्फ झूठे वादे किए हैं जिससे कि वह पंजाब वासियों के वोट हासिल कर सके इन दोनों सरकारों ने विकास करवाने के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार कर जनता को गुमराह करने का काम किया है श्वेत मलिक ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए बोला कि 2027 में पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी सभी भाजपा समर्थको को सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं की एक जुड़ता से हर इलाके में कांग्रेस और आपदा का अंधेरा छटेगा और कमल खिलेगा जिसको लेकर हमें आज से ही विधानसभा चुनावों की तैयारी के लिए एकजुट हो जाना चाहिए श्वेत मलिक ने कहा कि भाजपा संगठन को मजबूत कर हर वोटर तक संपर्क करना होगा इसलिए हर बूथ पर भाजपा को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को दिन-रात मेहनत करनी होगी इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पार्षद पति भगवंत प्रभाकर, पार्षद राजीव ढींगरा, पार्षद अमित सिंह संधा ,पार्षद मनजीत टीटू, पार्षद तरविंदर सोई, बृजमोहन गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष दविंदर कालिया, अश्विनी भंडारी, जिला सचिव अमित भाटिया, सनी शर्मा,बृजेश शर्मा, किशन लाल शर्मा, राजेश जैन, प्रदीप खुल्लर, वरुण तनेजा, प्रमोद कश्यप, राणा नयर, राजेश कुमार आरके, कुलवंत शर्मा, गुरप्रीत विकी, आशीष सहगल, क्षितिज ढल, टीटू कपानिया, कुणाल शर्मा, मनीष बल, राजेश ठाकुर, शिव दर्शन अभी, दिनेश खन्ना, अनुज शारदा, दिनेश महेंद्रु, मुख्य रूप से उपस्थित थे।