Breaking News

NSO की 75वी वर्षगांठ के उपलक्ष में शहरी समाज में एनएसएस बूथ की स्थापना का कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं आम जनता में बांटे गये पैम्फलेट

जालंधर(अरोड़ा) :- NSO की 75वी वर्षगांठ के उपलक्ष में क्षेत्रीय कार्यालय जालंधर के द्वारा एनएसएस बूथ की स्थापना गई जिसमे लोगो को NSO कि विभिन्न स्कीमो जैसे ASUSE, PLFS, SE, WPI, CPI की जानकारी देते हुए पैम्फलेट भी बांटे गये ताकि लोगो में इस मंत्रालय के बारे में जागरूकता बढ़े | इस इवेंट का उद्देश्य लोगों में, विशेषकर युवा पीढ़ी में, सामाजिक-आर्थिक नियोजन और नीति निर्माण में सांख्यिकी की भूमिका के बारे में जागरूकता पैदा करना है। इस दिवस को पूरे देश में राष्ट्रीय स्तर और क्षेत्रीय स्तर पर मनाया गया है।

क्षेत्रीय कार्यालय, एन.एस.ओ. (एफ.ओ.डी), जालंधर द्वारा 10 मार्च 2025 को शहरी समाज में जागरूकता के लिए एनएसएस बूथ की स्थापना कि गई और एन.एस.ओ के इतिहास और चल रहे सर्वेक्षणों को प्रदर्शित करने वाले पर्चे बांटे। इस समारोह को आर्य समाज मंदिर, मॉडल टाउन, जालंधर में आयोजित किया गया और इसमें सभी अधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लिया। संयुक्त निदेशक पल्लवी अग्रवाल वास्तव, उप निदेशक हरबिलास, सहायक निदेशक अरुण कुमार, प्रभारी उमेश कुमार लिम्बू एवं वरि.सां.अधि श्रीमती मनीषा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया

About admin

Check Also

मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज की 129वीं गवर्निंग बॉडी बैठक नई दिल्ली में आयोजित

जालंधर/अरोड़ा – मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज की 129वीं गवर्निंग बॉडी बैठक 26 अक्टूबर को नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *