बेसहारा बच्चों की मदद के लिए सेंट सोल्जर का चैरिटी शो साँझा प्यार दियां 17 आज

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा पिंगला घर, अंध विद्यालय, अपाहिज आश्रम, कुष्ठ आश्रम, नारी निकेतन, यूनिक होम, थैलासीमिया, आखिरी ऊमीद, 1313 हट्टी के बच्चों, बुजुर्गों की आर्थिक रूप से, शिक्षा, मेडिकल, शादियाँ, खाने-पीने में मदद करने के उद्देश्य से हर वर्ष चैरिटी शो करवाया जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सेंट सोल्जर ग्रुप द्वारा अपने फाउंडेशन डे के अवसर पर सत्राहवा चैरिटी शो सांझां प्यार दियां आज 22 फरवरी को करवाया जा रहा है। इसके बारे में जानकारी देते ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने बताया कि संस्था के सभी स्टाफ मेंबर्स द्वारा अपनी एक दिन की सैलरी को डोनेट किया गया, जिससे एकत्रित होने वाली राशि पिंगला घर, अंध विद्यालय, अपाहिज आश्रम, कुष्ट आश्रम, नारी निकेतन, यूनिक होम, आदि संस्थाओं को भेंट की जाऐगी। श्रीमती चोपड़ा ने बताया कि इस वर्ष इन संस्थाओं को 7. 5 लाख की कुल चैरिटी भेंट की जाएगी और इसे मिलकर अब तक कुल 1 करोड़ 50 लाख की राशि चैरिटी में दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि चैरिटी शो का मंतव समाज के उन लोगों के साथ प्यार की साँझ कायम करना है जो किसी ना किसी कारण अपनों से दूर हैं और समाज सेवी संस्थाओं का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा चाहे वह अपने परिवार से दूर हैं पर फिर भी वह हमारे समाज का ऐसा हिस्सा हैं जिससे हम मुंह नहीं मोड़ सकते। उल्लेखनीय है कि सेंट सोल्जर ग्रुप द्वारा आर्थिक तौर पर कमजोर बच्चों को फ्री एजुकेशन, हर माह राशन, फ्री ट्रांसपोर्टेशन दी जा रही है। इसके साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर पर होनहार योग्य छात्रों के लिए हर वर्ष 3 करोड़ से अधिक मास्टर राज कंवर चोपड़ा स्कालरशिप भी प्रबंध किया गया है।

Check Also

मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर के डॉ. जगरूप सिंह ने प्रिंसिपल के रूप में 17 वर्ष पूरे किए

जालंधर/अरोड़ा – मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने अपनी प्रिंसिपलशिप के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *