Saturday , 22 February 2025

मेयर वर्ल्ड स्कूल में सर्वांगीण विकास संबंधी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- मेयर वर्ल्ड स्कूल के आँगन में अंतरसदनीय सांइस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य लक्ष्य विज्ञान विषय से संबंधित छात्रों की स्मरणीय शक्ति की जाँच करना तथा उनके मनोबल को अधिक उजागर करना था।
इस प्रतियोगिता में प्रत्येक सदन में से तीन-तीन कुशल विद्यार्थियों को नियुक्त किया गया तथा इस प्रतियोगिता में छ: राउंड रखे गए थे जो इस प्रकार हैं- सामान्य ज्ञान के आधार पर, प्रयोग के आधार पर, दैनिक जीवन में विज्ञान, वैज्ञानिक शब्द खोज, सही तस्वीर को पहचानना तथा फास्ट एंड फ्यूरियस राउंड।
विद्यार्थियों ने इस मुकाबले में पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर बड़ी सूझबूझ से दिए जिससे विद्यार्थियों ने अपने सामान्य ज्ञान तथा उनकी विज्ञान के प्रति रुचि का शानदार तथा ज़ोरदार प्रदर्शन दिखाया। मुकाबले में सभी सदनों के छात्रों ने बढ़- चढ़कर भाग लिया।अंत में परिणाम घोषित किए गए जिसमें कीटस सदन के पार्थ गर्ग (छठी डी) , खुशी कुमार (सातवीं बी), नैतिक शर्मा (आठवीं ए) ने अपने ज़ोरदार प्रदर्शन के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए अंग्रेज़ी विभाग द्वारा कक्षा तीसरी से पांचवी तक के छात्रों के लिए अंतर सदनीय सुपर स्पैलेथाॅन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में छात्र बहुत ही उत्साहित नज़र आ रहे थे। प्रत्येक सदन में से चार विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता छह चक्रों में करवाई गई।
प्रत्येक चक्र का विषय विभिन्न था। प्रतिभागियों ने अपने-अपने अंदाज में प्रश्नों के उत्तर देकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। पहला चक्र ‘वर्ड विज़ार्ड’ था जिसमें छात्रों को एक शब्द दिया गया जिसका उन्हें विलोम शब्द बताना था।
दूसरा चक्र ‘स्पेल बी’ था जिसमें छात्रों को सही उच्चारण के लिए कुछ शब्द दिए गए। तीसरा चक्र ‘ऑडियो विजु़अल’ था जिसमें छात्रों को एक वीडियो दिखाकर उससे संबंधित प्रश्न पूछे गए। चौथा चक्र ‘इडिएम एंड प्रोवर्ब्स’ था। इस चक्र में छात्रों को मुहावरों तथा लोकोक्तियों से संबंधित कुछ प्रश्न पूछे गए।
पांचवा चक्र ‘एनाग्राम’ था जिसमें एक शब्द से दूसरा शब्द बनाना था। छठा चक्र ‘नो योर हाउस पेटर्न्स था। इस चक्र में प्रत्येक टीम को दो- दो सवाल दिए गए। इस प्रतियोगिता में सभी छात्रों ने अपना उत्तम प्रदर्शन दिया।
अंत में परिणाम घोषित किए गए जिसमें कक्षा तीसरी से पांचवी में शेक्सपीयर सदन पहले स्थान पर रहा जिसके प्रतिभागी आध्या महाजन (पांचवी-ई),आराध्या जगोता (चौथी- ए),आरव गुप्ता (पांचवी-सी) और राव्या मरवाहा(तीसरी-डी) थे। दूसरे स्थान पर डिकंस सदन तथा तीसरे स्थान पर कीट्स और वर्ड्सवर्थ सदन रहे। स्कूल की प्रबंधक कमेटी द्वारा विजयी छात्रों को प्रमाण पत्र दिए गए और छात्रों का हौंसला बढ़ाने के लिए उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भविष्य में उन्हें इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है।

Check Also

सीटी ग्रुप में 5 दिवसीय डिजाइन और उद्यमिता बूट कैंप का आयोजन किया

जालंधर (अरोड़ा) :- सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (सीटीआईईएमटी) ने अखिल भारतीय तकनीकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *