एचएमवी कॉलेजिएट स्कूल में गणित दिवस मनाया गया

जालंधर (अरोड़ा) :- एचएमवी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्या प्रो. डॉ अजय सरीन के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय गणित दिवस 2025 मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन पंजाब स्टेट कौंसिल फार साइंस एंड टैक्नालोजी (पीएससीएसटी), नेशनल कौंसिल फार साइंस एंड टैक्नालोजी कम्युनिकेशन (एनसीएसटीसी) डिपार्टमेंट आफ साइंस एंड टैक्नालोजी (डीएसटी) भारत सरकार के साइंस एंड टैक्नालोजी विभाग के सौजन्य से राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि स्वरूप उपस्थित मुख्य वक्ता रूमानी आहूजा, गणित अध्यापिका, गर्वमेंट सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल, लुधियाना का स्वागत डॉ. सीमा मरवाहा, डीन अकादमिक एवं स्कूल को-कोआर्डिनेटर, डॉ. अंजना भाटिया, विभागाध्यक्षा बॉटनी विभाग एवं अरविंदर कौर बेरी, स्कूल कोआर्डिनेटर द्वारा ग्रीन प्लांटर भेंट कर अभिनंदन किया गया। प्राचार्या डॉ. सरीन ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और राष्ट्रीय गणित दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि गणित संख्याओं, मात्राओं, परिमाणों, रूपों और उनके आपसी संबंधों का अध्ययन करने वाली विद्या है। उन्होंने छात्राओं से गणित के महान विद्वान श्रीनिवास रामानुजन के व्यक्तित्व के विषय पर विचार व्यक्त किए एवं छात्राओं को उनके जीवन के आदर्शों, मूल्यों, संस्कारों, एकनिष्ठ लगन एवं परिश्रम को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यातिथि रूमानी आहूजा ने छात्राओं को गणित क्या है एवं गणित के प्रति रूचि कैसे उत्पन्न होती है, उसके विषय में बात करते हुए कहा कि गणित सीखने से तर्क शक्ति, रचात्मकता, आलोचनात्मक सोच, समस्या सुलझाने की क्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने गणित की विभिन्न विशेषताओं को बहुत ही रोचक तरीके से समझाया। उन्होंने सरल तरीके से 3डी इमेज, रंगीन पेपर और तकनीक के प्रयोग के बारे में विस्तार से बताया जिससे गणित को विद्यार्थियों के लिए सुलभ और मनोरंजक बनाया जा सकता है। प्रतियोगिताओं में जज की भूमिका रूमानी आहूजा, डॉ. अंजना भाटिया, डॉ. गगनदीप, गणित विभागाध्यक्षा ने निभाई। मैथेमेटिकल आभूषण प्रतियोगिता में मुस्कान विर्क ने पहला एवं अशमीत कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया। मैथेमेटिकल रंगोली प्रतियोगिता में रंचिता एवं नवरीती ने पहला, भावना , हर्षिता एवं ध्वनि ने सांझा रूप से दूसरा एवं समरीन एवं हर्षिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की सह-प्रभारी वंदना सेठी और चरणजीत कौर थीं। मंच का संचालन सुकृति शर्मा ने किया। इस अवसर पर गणित के महान विद्वान श्रीनिवास रामानुजन के जीवन से परिचित करवाने हेतु छात्राओं को दस्तावेजी फिल्म भी दिखाई गई। इस कार्यक्रम के को-इंचार्ज वंदना सेठी एवं चरणजीत कौर रहे। मंच संचालन सुकृति शर्मा ने किया।

Check Also

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में सांस्कृतिक आदान-प्रदान इंटरैक्टिव कार्यक्रम का आयोजन

जालंधर(तरुण):-पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की सांस्कृतिक आदान-प्रदान समिति ने भारत सरकार की ‘एक भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *