लायंस क्लब जालंधर ने किया सार्थक प्रोजेक्ट

जालंधर (अरोड़ा) – लायंस क्लब जालंधर ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए व ईंटरनेशनल के आह्वान फूड फॉर हंगर के तहत प्रधान श्रीराम आनंद की अगुवाई में आज अन्नपूर्णा भवन मॉडल हाउस में लंगर लगाया । जिसमें तकरीबन 225 लोगों को भोजन करवाया गया। इस प्रोजेक्ट में लांयन जगन नाथ सैनी,विकास अरोड़ा,कुलजीत सिंह भल्ला,खुशपाल सिंह ने सहयोग किया। प्रधान ने कहा कि अन्नदान महादान है। ऐसे संस्थानों में जरूरतमंद लोग भोजन करते हैं ,हर इंसान को दीन दुखियों को मदद करनी चाहिए और लायंस क्लब जालंधर हमेशा ऐसे सेवा कार्य करने के लिए तत्पर रहता है।इस अवसर पर सचिव गुलशन अरोड़ा,कोषाध्यक्ष जगन नाथ सैनी,पीआरओ सेवा सिंह, लांयन ऐ के बहल, खुशपाल सिंह, बलविंदर सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

Check Also

सीमा शुल्‍क तथा केंद्रीय उत्‍पाद शुल्‍क के लिए बजट प्रस्‍तावों का उद्देश्‍य प्रशुल्‍क संरचना को और सरल करना, घरेलू विनिर्माण को समर्थन देना है: केंद्रीय वित्‍त मंत्री

केंद्रीय बजट 2026-27 ऊर्जा परिवर्तन तथा सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सीमा-शुल्‍क में कई बुनियादी छूटों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *