ए. पी. जे स्कूल महावीर मार्ग के प्राइमरी विभाग में मनाया गया “ट्रैक-ए-थॉन”2.0

जालंधर (अरोड़ा) :- सुष्मा पाॅल बर्लिया (चेयरपर्सन एपीजे एजुकेशन, सह-संस्थापक और चांसलर, एपीजे सत्य विश्वविद्यालय, चेयरपर्सन और अध्यक्ष, एपीजे सत्य और स्वर्ण ग्रुप, चेयरपर्सन एपीजे सत्य एजुकेशन रिसर्च) के आशीर्वाद से एपीजे स्कूल, महावीर मार्ग, जालंधर मे वीरवार, 30 जनवरी को प्राइमरी विभाग में खेल दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। इस अवसर पर कक्षा पहली से पाँचवी के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया| बच्चों ने पूरे जोश के साथ खेलों में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को प्रिंसिपल, संगीता निस्तंद्रा द्वारा पदक देकर सम्मानित किया गया| उन्होंने सभी विद्यार्थियों की मेहनत और जोश की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी खेल-कूद में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, लोहारा ने जगत गुरु नानक देव पंजाब स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी, पटियाला के अंतर्गत आधिकारिक लर्निंग सपोर्ट सेंटर की स्थापना की

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, लोहारा ने विभिन्न पृष्ठभूमि से आने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *