नेशनल मार्टियर मेमोरियल कमेटी द्वारा नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जी की 128वीं जयंती का भव्य आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- समाजसेवी संस्था राष्ट्रीय शहीद स्मारक समिति तथा बी.डी. आर्य कॉलेज, जालन्धर छावनी के संयुक्त तत्वावधान में नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी की 128वीं जयंती के अवसर पर एक प्रभावशाली कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर एस. के. सोल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जबकि डॉ. राजन शर्मा (पॉलीटिकल साइंटिस्ट) और पुनीत भारती शुक्ला (नामांकित सिविल मैम्बर, कैंट बोर्ड, जालन्धर कैंट) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समिति के अध्यक्ष डॉ. अनूप वत्स, माननीय प्राचार्य, डी.ए.वी कॉलेज, नकोदर ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि समिति पिछले 32 वर्षों से यह कार्यक्रम आयोजित कर रही है तथा नेता जी के योगदान से युवाओं को परिचित करा देशभक्ति से जोड़ने का काम कर रही है। विशिष्ट अतिथि डॉ. राजन शर्मा जी ने नेता जी के जीवन दर्शन, विचारधारा और स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि नेता जी का उदाहरण विश्व में अनूठा है, जो यह सिद्ध करता है कि दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के बल पर दुनिया में असंभव प्रतीत होने वाले कार्यों को भी पूरा किया जा सकता है। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर एस. के. सोत ने नेता जी की अद्वितीय सैन्य शक्ति और कुशल नेतृत्व क्षमता के गुणों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने राष्ट्रीय नायक के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

Check Also

वायुसेना प्रमुख ने फॉरवर्ड एयरबेस पर मिग-29 यूपीजी पर ऑपरेशनल उड़ान भरी

दिल्ली (ब्यूरो) :- चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (CAS) ने आज एक फॉरवर्ड एयरबेस से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *