लायंस क्लब जालंधर ने पिंगलवाड़ा मखदूमपुरा में किया सार्थक प्रोजेक्ट

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हूए ईंटरनेशनल आह्वान फूड फार हंगर के तहत प्रधान श्रीराम आनंद की अगुवाई में पिंगलवाड़ा मखदूम पुरा ब्रांच में फल,स्वीट्स भेंट किए एंव रात का खाना खिलाया। आनंद साहब ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाना,राशन वितरण करना यह हमारे क्लब का मुख्य उद्देश्य है।हम समाज व मानवता की सेवा के लिए लगातार प्रोजेक्ट कर रहे हैं, क्लब मानवता की सेवा जो कि डिस्ट्रिक्ट 321 डी का स्लोगन है। उस पर काम कर रहा है। यह प्रोजेक्ट प्रधान श्रीराम आनंद जी के सहयोग से किया गया। इस मौके पर ट्रेजियर जगन नाथ सैनी, अरुण विशिष्ट, दया कृष्ण छाबड़ा, राजा राम, पिंगलवाड़ा स्टाफ व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Check Also

केंद्रीय बजट 2026-27 ने विनिर्माण, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए खेलों से संबंधित एक समर्पित पहल का प्रस्‍ताव किया

यह पहल उच्‍च गुणवत्तापूर्ण, किफायती खेल सामान के लिए भारत के वैश्विक केंद्र के रूप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *