निविया स्पोर्ट्स तथा पिम्स हॉस्पिटल की तरफ से निशुल्क कैंप का आयोजन

जालंधर (मक्कड़) :- निविया स्पोर्ट्स और पिम्स हॉस्पिटल जालंधर की तरफ से ऑर्थो, छाती रोगों का तथा आँखों का फ्री कैंप गांव संगल सोहल में आयोजित किया गया। इस कैंप में पिम्स के माहिर डॉक्टर्स द्वारा मरीजों की जांच की गयी। कैंप में कुल 150 मरीजों का चेकअप किया गया। जिसमें से 20 मरीजों को कैटरेक्ट की सर्जरी के लिए चयनित किया गया। यह सर्जरी निविया हॉस्पिटल तथा पिम्स की तरफ से निशुल्क की जाएगी। इस कैंप में निविया चैरिटेबल हॉस्पिटल तथा पिम्स हॉस्पिटल की तरफ से मुफ्त दवाइयां दी गई।

Check Also

वायुसेना प्रमुख ने फॉरवर्ड एयरबेस पर मिग-29 यूपीजी पर ऑपरेशनल उड़ान भरी

दिल्ली (ब्यूरो) :- चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (CAS) ने आज एक फॉरवर्ड एयरबेस से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *