दर्शन अकादमी में मनाया गया ‘वीर बाल दिवस’

जालंधर (कुलविन्दर) :- गुरु गोविंद सिंह के बेटों के बलिदान को याद करते हुए दर्शन अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जालंधर में ‘वीर बाल दिवस’ बनाया गया। इस दिन मुगलों के खिलाफ लड़ते हुए गुरु गोविंद सिंह के चारों पुत्रों के शौर्य को याद किया गया। गुरु गोविंद सिंह के चारों पुत्रों की वीरता ने लाखों लोगों को प्रेरित किया। इस पावन पर्व पर विद्यालय में अनेक गतिविधियां करवाई गईं। विद्यालय की पंजाबी शिक्षिका ने विद्यार्थियों को इस दिवस और इससे जुड़े इतिहास के बारे में बताया। इसके अलावा विद्यार्थियों के एक समूह ने सबद -कीर्तन गाया। प्री.प्राइमरी कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक के अनेक बच्चों ने गुरु गोबिंद सिंह तथा चारों साहिबजादों से जुड़ी वीरता की कविताएं और शब्द सुनाऐ। इसके अलावा प्री.प्राइमरी के छोटे-छोटे बच्चों ने चारों साहिबजादों के नाम सुनाएं। विद्यालय प्रधानाचार्य दिनेश सिंह ने सभी बच्चों को सिख इतिहास के बारे में जानने के लिए प्रेरित किया तथा वीर बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Check Also

सीटी ग्रुप में ‘कलर्स 2026’ इंटर-कॉलेज फिएस्टा का भव्य आयोजन

रचनात्मकता, संस्कृति और प्रतिभा का शानदार संगम- 70 से अधिक कॉलेजों के छात्रों की उत्साहपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *