नॉर्थ हल्के में भाजपा ने दिया विरोधियों को बड़ा झटका, कांग्रेसी नेत्री रजनी मट्टू और आप नेता विकास गिल और विशाल गिल ने सैकड़ो साथियों समेत भाजपा की ज्वाइन

जालंधर/अरोड़ा : भारतीय जनता पार्टी ने निगम चुनावों में नॉर्थ हल्के से विरोधियों को बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस की पूर्व पार्षद रजनी मट्टू,पार्षद पति आप नेता विकास गिल और विशाल गिल ने सैकड़ो साथियों समेत भाजपा ज्वाइन की है।भाजपा ने विशाल गिल को वार्ड नं 72 से अपना उम्मीदीवार बनाया है। इस अवसर पर भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष दविंदर कालिया,जिला ऑफिस इंचार्ज गोपाल कृष्ण सोनी,मंडल अध्यक्ष गुरप्रीत विक्की,राजेश नन्हा, शाम शर्मा आदि उपस्थित थे।इस अवसर पर सभी ने कहा कि जालंधर में भाजपा जीत का नया इतिहास लिखेगी और इस बार निगम चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित है।दविंदर कालिया और गोपाल कृष्ण सोनी ने भाजपा जॉइन करने पर सभी का हार्दिक स्वागत किया वही उन्होंने कहा कि नॉर्थ हल्के में भाजपा के बढ़ते जनादार से कांग्रेस और आप दोनों पार्टियों की निगम चुनावों में हार सामने दिखाई दे रही है।

Check Also

पंजाब सरकार राज्य वासियों की उम्मीदों पर खरी उतरी : मोहिंदर भगत

कैबिनेट मंत्री ने ‘शानदार चार साल भगवंत मान दे नाल’ मुहिम के तहत जालंधर वासियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *