भारतीय और श्रीलंका नौसेना का मादक पदार्थ विरोधी सफल अभियान

दिल्ली/जालंधर (ब्यूरो) :- अरब सागर में श्रीलंकाई मछली पकड़ने वाली नौकाओं द्वारा संभावित मादक पदार्थों की तस्करी के संबंध में श्रीलंकाई नौसेना से प्राप्त सूचना के आधार पर भारतीय नौसेना ने नौकाओं का पता लगाने और उन्हें रोकने के लिए समन्वित अभियान के माध्यम से कार्रवाई की। सूचना संलयन केंद्र (हिंद महासागर क्षेत्र), गुरुग्राम से प्राप्त सूचना के आधार पर भारतीय नौसेना के लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमान और दूर से संचालित विमान द्वारा व्यापक निगरानी और प्रयासों को बढ़ाने के लिए भारतीय नौसेना के जहाज को तैनात किया गया।


श्रीलंकाई नौसेना से लगातार मिल रही सूचनाओं और भारतीय वायुसेना के विमानों द्वारा हवाई निगरानी के आधार पर दो नावों की पहचान की गई। इसके बाद, समन्वित ऑपरेशन में, 24 और 25 नवंबर को टीम ने दोनों नावों पर चढ़ाई की, जिससे लगभग 500 किलोग्राम मादक पदार्थ (क्रिस्टल मेथ) जब्त किया गया । मादक पदार्थ विरोधी अभियानों के संचालन के लिए एक अतिरिक्त भारतीय नौसेना जहाज को भी काम सौंपा गया था। चालक दल के सदस्यों और जब्त मादक पदार्थों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए श्रीलंकाई अधिकारियों को सौंप दिया गया। यह अभियान दोनों देशों और नौसेनाओं के बीच विकसित घनिष्ठ साझेदारी और संबंधों की पुष्टि करता है। यह क्षेत्रीय समुद्री चुनौतियों से निपटने और हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दोनों नौसेनाओं के संयुक्त संकल्प का भी प्रतीक है।

Check Also

वायुसेना प्रमुख ने फॉरवर्ड एयरबेस पर मिग-29 यूपीजी पर ऑपरेशनल उड़ान भरी

दिल्ली (ब्यूरो) :- चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (CAS) ने आज एक फॉरवर्ड एयरबेस से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *