एच.एम.वी. ने दिए शुभेच्छा कार्ड

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय जालंधर की विद्यार्थी परिषद द्वारा प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के निर्देशानुसार छात्राओं को शुभेच्छा कार्ड दिए गए। इस अवसर पर प्राचार्या, डीन व सुपरिटेंडेंटस ने यूनिवर्सिटी सेमेस्टर देने आई छात्राओं को सुबह व शाम के सेशन में शुभेच्छा कार्ड दिए। छात्राओं को मिठाई भी बांटी गई। प्राचार्या डॉ. सरीन ने कहा कि यह कार्ड वितरित कर छात्राओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया जाता है ताकि उनकी परीक्षाएं अच्छे से हों तथा छात्राओं को उनके परिश्रम का फल मिले। उन्होंने बताया कि यह कार्ड विद्यार्थी परिषद की छात्राओं द्वारा डिकााइन किए गए हैं तथा कालेज में ही रीसाईकिल किए गए पेपर से बनाए गए हैं। सुबह के सैशन में आईक्यूएसी कोआर्डिनेटर डॉ. आशमीन कौर, डीन विद्यार्थी परिषद डॉ. उर्वशी मिश्रा, सुपरिटेंडेंट जनरल सीमा के. जोशी उपस्थित थे। दोपहर के सेशन में डीन यूथ वैलफेयर डॉ. नवरूप, डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा, डीन परीक्षाएं दीपशिखा, डीन स्टूडेंट वैलफेयर बीनू गुप्ता, डीन इनोवेशन एवं रिसर्च डॉ. अंजना भाटिया, डीन आउटरीच प्रोग्राम डॉ. शालू बत्तरा व उपस्थित थे।

Check Also

मेयर वर्ल्ड स्कूल ने सत्र 2026-27 के लिए शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने वाले कार्यक्रम शुरू किए

जालंधर (अरोड़ा) :- शिक्षा के क्षेत्र में नए रुझान स्थापित करने के लिए मशहूर मेयर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *