सेंट सोल्जर ग्रुप ने खेड़ा वतन पंजाब दियां सीजन 3 प्रतियोगिता में चमकाया अपना नाम

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के छात्र गीताश ने ‘खेड़ा वतन पंजाब दियां’ सीजन 3 में पूरे पंजाब में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उसने ‘वुशू’ खेल में भाग लिया, जो एक तरह की मार्शल आर्ट या जिमनास्टिक है। वह 21 वर्ष से कम आयु में एवं 75 किलोग्राम वजन के साथ खेला।

कॉलेज प्रिंसिपल ने बताया कि उसने 3 साल पहले इस खेल में अपनी यात्रा शुरू की थी, कड़ी मेहनत के बाद उसने यह खिताब हासिल किया। उसकी इस उपलब्धि पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने गीताश को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उसने अपने शानदार प्रदर्शन से ग्रुप को गौरवान्वित किया है और उसको ऐसे ही कड़ी मेहनत करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

Check Also

केएमवी की छात्राओं का आदमपुर एयरपोर्ट में प्रतिष्ठित इंटर्नशिप के लिए हुआ चयन

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- कन्या महा विद्यालय (स्वायत्त) की बीबीए एयरलाइंस और एयरपोर्ट मैनेजमेंट कार्यक्रम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *