लायंस क्लब जालंधर ने छात्राओं को सिलाई कढ़ाई के कोर्स के सर्टिफिकेट भेंट किए

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सराहनीय प्रयास-जेपीएस सिद्धू

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर के सीनियर वाईस प्रधान प्रभजोत सिद्धू व मुख्य मेहमान पूर्व प्रधान जेपीएस सिध्धू की अगुवाई में सिलाई कढ़ाई व ब्यूटीपार्लर कोर्स पूरा करने वाली लड़कियों को लायंस क्लब द्वारा सर्टिफिकेट भेंट किए गए। इस समारोह की मुख्य मेहमान पूर्व प्रधान जेपीएस सिध्धू थे। उन्होंने क्लब की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह क्लब छात्राओं को वजीफे, जरूरतमंद लड़कियों को शादी के लिए समान,महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीनें भेंट करना, फूड फॉर हंगर के लिए राशन वितरण करना और समाज के लिए बहुत ही अच्छे अच्छे कार्य कर रहा है ।प्रभजोत सिद्धू ने कहा कि हम सिलाई कढ़ाई का कोर्स छात्राओं को निशुल्क करवाते हैं और लायंस जनरल हॉस्पिटल भी चलता है जिसमें लॉबोटरी, थेरेपी, डेंटल और जनरल और आई चेकअप भी हमारे हास्पिटल में हो रहे हैं। एक नबंबर महीने से आज तक लायंस सदस्यों के जन्मदिन केक काटकर मनाऐ व शुभकामनाऐं दी। इस मौके पर रीजन चेयरमैन मनीष चोपड़ा,पूर्व प्रधान रवि मलिक, आर एस आनंद, ललतेश भसीन, सचिव गुलशन अरोड़ा,कोषाध्यक्ष जगन नाथ सैनी, पीआरओ सेवा सिंह, उप प्रधान अश्वनी मल्होत्रा, डाक्टर अमरजीत सैनी, ऐ के बहल, अरुण वशिष्ट, मोहित सलूजा, गुरदीप सिंह ठुकराल,सुरेंद्र सिंह,विनोद कुमार कौल, रमेश कुमार कश्यप,खुशपाल सिंह, राकेश कुमार संगर, मेडम ज्योति व छात्रांऐ उपस्थित थी।

About admin

Check Also

भाजपा जालंधर की संगठनात्मक बैठक आयोजित, राकेश गुप्ता को बूथ मैनेजमेंट सेल का कन्वीनर नियुक्त किया

मंडल प्रधानों एवं विधानसभा प्रभारियों के साथ संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *