राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सिलवासा में स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर का उद्घाटन किया और एक सार्वजनिक समारोह को संबोधित किया

दिल्ली/जालंधर (ब्यूरो) :- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज (13 नवंबर, 2024) दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के सिलवासा स्थित झंडा चौक में स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर का उद्घाटन किया और एक सार्वजनिक समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि दादरा और नगर हवेली तथा दमन एवं दीव के लोगों ने जिस गर्मजोशी से उनका स्वागत किया है, वह उनकी यादों में सदैव अंकित रहेगा। उन्होंने इस स्वागत-सत्कार के लिए लोगों को धन्यवाद दिया।
राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें इस स्कूल का उद्घाटन करते हुए खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन ने उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास किए हैं।

उन्होंने कहा कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए 2018 में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज की शुरुआत की गई और थी और 2022 में निफ्ट की स्थापना की गई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये प्रयास यहां के युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान करेंगे। राष्ट्रपति ने कहा कि इस क्षेत्र की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत अत्यंत समृद्ध है। इसी वजह से दादरा, नगर हवेली, दमन और दीव अच्छे पर्यटन स्थल हैं। पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को लेकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि पर्यटन के विस्तार से रोजगार के नए अवसर सृजित होते हैं। उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों से मिलना हमें और उदार और संवेदनशील बनाता है।

Check Also

युद्ध नशे के विरुद्ध ’; युवाओं को किताबों से जोड़ने के लिए जिले में 2 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनेगी लाइब्रेरिया

डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



Fatal error: Uncaught TypeError: call_user_func_array(): Argument #1 ($callback) must be a valid callback, function "wp_print_speculation_rules" not found or invalid function name in /home/jiwanjotsavera.com/public_html/wp-includes/class-wp-hook.php:324 Stack trace: #0 /home/jiwanjotsavera.com/public_html/wp-includes/class-wp-hook.php(348): WP_Hook->apply_filters() #1 /home/jiwanjotsavera.com/public_html/wp-includes/plugin.php(517): WP_Hook->do_action() #2 /home/jiwanjotsavera.com/public_html/wp-includes/general-template.php(3208): do_action() #3 /home/jiwanjotsavera.com/public_html/wp-content/themes/sahifa/footer.php(34): wp_footer() #4 /home/jiwanjotsavera.com/public_html/wp-includes/template.php(810): require_once('...') #5 /home/jiwanjotsavera.com/public_html/wp-includes/template.php(745): load_template() #6 /home/jiwanjotsavera.com/public_html/wp-includes/general-template.php(92): locate_template() #7 /home/jiwanjotsavera.com/public_html/wp-content/themes/sahifa/single.php(121): get_footer() #8 /home/jiwanjotsavera.com/public_html/wp-includes/template-loader.php(106): include('...') #9 /home/jiwanjotsavera.com/public_html/wp-blog-header.php(19): require_once('...') #10 /home/jiwanjotsavera.com/public_html/index.php(17): require('...') #11 {main} thrown in /home/jiwanjotsavera.com/public_html/wp-includes/class-wp-hook.php on line 324