वज्र पंजाब हॉकी लीग 2024 -सीजन

जालंधर (अरोड़ा) :- हॉकी के मैदान पर पंजाब की ऊर्जा और प्रतिभा को उजागर करने के लिए पहली बार वज्र कोर के तत्वावधान में आयोजित वज्र पंजाब हॉकी लीग 2024 – सीजन। का भव्य उद्घाटन जालंधर कैंट में होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट अपनी तरह का पहला आयोजन है जिसमें पंजाब के विभिन्न जिलों से आई टीमें हिस्सा लेंगी। इसका उद्देश्य न केवल खेल को बढ़ावा देना है बल्कि प्रदेश के युवाओं में अच्छे स्वास्थ्य, सकारात्मक जीवनशैली और खेल भावना को बढ़ावा देना है। वज्र पंजाब हॉकी लीग केवल एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि यह एक मिशन है। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे के खतरों के प्रति जागरूक करना और सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है। वज्र कोर के तहत यह लीग पंजाब के अन्य जिलों में भी आयोजित की जाएगी, जिससे युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच मिलेगा। यह टूर्नामेंट 18 से 23 नवंबर 2024 तक जालंधर कैंट स्थित एस्ट्रोटर्फ कटोच स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 2 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1 लाख रुपये और तृतीय पुरस्कार 50 हजार रुपये रखा गया है। उद्घाटन और समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नशा मुक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक और बैंड प्रदर्शन देखने को मिलेंगे, जो दर्शकों के लिए एक विशेष आकर्षण होंगे।

About admin

Check Also

नितिन कोहली ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट आयोजित करने का लंबे समय से संजोया सपना पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री मान का आभार जताया

कोहली ने कहा कि आजादी के बाद पंजाब में अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन राज्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *