एपीजे स्कूल मॉडल टाउन की छात्रा गुरनीत ने पंजाब कलर क्लिक 2024 प्रतियोगिता में जीता कंसोलेशन प्राइज

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब कलर क्लिक की ओर से एक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कई स्कूलों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का अंतिम चरण गुरु नानक पब्लिक स्कूल, लुधियाना में आयोजित किया गया था। जिसमें एपीजे स्कूल की छात्रा गुनरीत ने कंसोलेशन प्राइज प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। एपीजे एजुकेशन सोसायटी की अध्यक्षा सुषमा पॉल बर्लिया हमेशा विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती रहती हैं ताकि बच्चे अपने माता-पिता, स्कूल और देश का नाम रोशन कर सकें। स्कूल कार्यवाहक प्रधानाचार्या ने विजेता छात्रा और उसके माता-पिता को उसकी उपलब्धि के लिए बधाई दी।

Check Also

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने जेईई मेन 2 परीक्षा में अच्छे अंक लाकर ग्रुप का नाम रोशन किया

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *