Wednesday , 21 January 2026

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान कुलविंदर फुल्ल की अगुवाई में फूड फॉर हंगर के तहत पिंगलवाड़ा मखदूमपुरा में फल, स्वीट्स भेंट किया और दोपहर का भोजन करवाया

जालंधर/मक्कड़ -अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान कुलविंदर फुल्ल की अगुवाई में फूड फॉर हंगर के तहत पिंगलवाड़ा मखदूमपुरा में फल, स्वीट्स भेंट किया और दोपहर का भोजन करवाया। इस प्रोजेक्ट के डायरेक्टर आर के सेठ थे। पूर्व प्रधान संजीव गंंभीर ने बताया की समर्पण क्लब हर तरह के समाज सेवा प्रोजेक्ट कर रहा है और दीन दुखियों की आर्थिक तौर पर मदद भी कर रहा है। फूड फॉर हंगर के प्रोजेक्ट दिव्यांग के बच्चों के स्कूल प्रयास, अपाहिज आश्रम, सजीविनी होम मॉडल टाउन, मदर टेरेसा होम, अंध विद्यालय और अलग-अलग जगह में सर्विस प्रोजेक्ट कर रहे हैं वो काबिले तारीफ है। इस मौके पर सचिव पी के गर्ग ,वी डी जी 2 एन के महेंद्रू , असिस्टैंट गवर्नर जी डी कुन्द्रा, रीजन चेयरमैन दया कृष्णा छाबड़ा पूर्व प्रधान केवल शर्मा ,संजीव गंभीर, सीनियर सदस्य मनोहर लाल गुप्ता, ए के बहल, तजेंद्र शारदा,आर के सेठ,प्रीती सेठ, खुशपाल सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Check Also

श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें गुरुपर्व की शुरुआत प्रभातफेरी से, चुंगी नंबर-9 से निकली पहली प्रभातफेरी

पूर्व सांसद सुशील रिंकू एवं डाॅ. सुनीता रिंकू ने की प्रभातफेरी की शुरुआत जालंधर (अरोड़ा) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *