पंजाब भाजपा नेता और जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू की मेहनत लाई रंग

फिरोजपुर के हुसैनावाला में अंतरराष्ट्रीय म्युजियम बनाने के लिए केंद्र सरकार ने जारी किया 25 करोड़
सुशील रिंकू ने शहीदों की समाधि स्थल को विकसित करने के लिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को सौंपा था मांगपत्र

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू की मेहनत रंग लाई है। पंजाब में सभ्याचारक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और उसे प्रफुल्लित करने को लेकर पूर्व सांसद सुशील रिंकू की मांग पर केंद्र सरकार ने फिरोजपुर में स्थित शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की समाधि स्थल हुसैनीवाला को विकसित करने के लिए 25 करोड़ रुपए जारी किया है। जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से दिल्ली में मुलाकात कर हुसैनीवाला एरिया को विकसित करने लिए लिए मांग पत्र सौंपा था। गजेंद्र सिंह शेखावत ने आश्वासन दिया था कि हुसैनीवाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर का म्युजियम बनाया जाएगा।

सुशील रिंकू के प्रयासों के बाद केंद्र सरकार ने हुसैनीवाला के लिए 25 करोड़ रुपए जारी कर दिया है। फंड जारी होने पर सुशील रिंकू ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का धन्यवाद किया है। रिंकू ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश के कोने-कोने में स्थित स्थानीय संस्कृति औऱ विरासत को सहेजने का काम कर रही है। रिंकू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के विभिन प्रदेशों में स्थित वहां की स्थानीय सभ्याचरक और विरासत को विकसित करने के लिए प्रमुखता से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हुसैनीवाला में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की समाधि स्थल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।

Check Also

वायुसेना प्रमुख ने फॉरवर्ड एयरबेस पर मिग-29 यूपीजी पर ऑपरेशनल उड़ान भरी

दिल्ली (ब्यूरो) :- चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (CAS) ने आज एक फॉरवर्ड एयरबेस से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *