Wednesday , 21 January 2026

सीटी यूनिवर्सिटी में मनाया गया ‘टूरिज्म वीक’, 200 से अधिक छात्रों ने लिया भाग

जालंधर (अरोड़ा) :- सीटी यूनिवर्सिटी के होटल मैनेजमेंट, एयरलाइंस और पर्यटन विभाग ने “टूरिज्म और शांति” थीम पर कार्यक्रमों की श्रृंखला के साथ एक सप्ताह चलने वाले पर्यटन उत्सव मनाया। इस उत्सव का उद्देश्य वर्ल्ड लेवल पर समझ, पर्यावरणीय जिम्मेदारी और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में पर्यटन की भूमिका को उजागर करना था।

इसमें जागरूकता अभियान, छात्रों का सेमिनार, वाइल्ड लाइफ सेंचुरी का दौरा, वृक्षारोपण अभियान और स्वच्छता अभियान शामिल थे। मुख्य आकर्षण “पर्यटन और शांति” पर एक अंतर्राष्ट्रीय ई-सेमिनार था, जिसमें प्रो. मोहिंदर चंद, प्रो. नितिन व्यास, डॉ. अन्ना, डॉ. वियाना और डॉ. अहमद ने इस बारे में जानकारी साझा की। इस सेमिनार का उद्देश्य पर्यटन क्रॉस-कल्चरल समझ और शांतिपूर्ण बातचीत को बढ़ावा देकर वैश्विक सद्भाव को बढ़ावा देना था।

चेयरमैन स. चरणजीत सिंह चन्नी, वाईस चांसलर डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, रजिस्ट्रार संजय खंडूरी और डीन स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड डिजाइन डॉ. आशीष रैना ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विभाग ने छात्रों और शिक्षकों को पर्यटन को एक अच्छे उद्देश्य के रूप में बढ़ावा देने में शामिल किया। इस उत्सव ने न केवल छात्रों की पर्यटन उद्योग के बारे में समझ को बढ़ाया बल्कि उन्हें जिम्मेदार और पर्यावरण के प्रति जागरूक नागरिक बनने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

Check Also

बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर विमेन में AICTE प्रायोजित एआई फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन एवं विदाई समारोह आयोजित

अमृतसर (प्रदीप) :- बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर विमेन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *