लायंस क्लब जालंधर ने घायल पशु पक्षियों के ईलाज के लिए दिया अंशदान

जालंधर/अरोड़ा – लायंस क्लब जालंधर ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान श्रीराम आनंद की अगुवाई में (पी एफ ऐ) प्यूपल फार ऐनिमल पुलिस लांईन जालंधर में बेजुबान घायल पशु पक्षियों के ईलाज के लिए अंशदान दिया और गऊशाला में गायों को चारा खिलाया। यह प्रोजेक्ट लांयन हरजीत सिंह के सहयोग से किया गया। सीनियर लायंस सदस्य ऐम ऐल गुप्ता ने कहा कि बेसहारा, बेजुबान घायल पशु पक्षियों को भी ईलाज और देखभाल की जरूरत है। हर इंसान को इनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए। हम मानवता की सेवा के कार्य तो करते रहते हैं साथ साथ ऐसी संस्थाओ की भी मदद करनी चाहिए। इस मौके पर प्रधान श्रीराम आनंद, पूर्व प्रधान आर सी गुलाटी, कोषाध्यक्ष जगन नाथ सैनी , पीआरओ सेवा सिंह, सीनियर लांयन सदस्य एम ऐल गुप्ता, ऐ के बहल, खुशपाल सिंह, हरजीत सिंह, जसविंदर कौर, बेबी सीरतजोत कौर, अवतार सिंह ,सिमर कौर व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

Check Also

66 के.वी. चारा मंडी सब स्टेशन पर उपकरणों की मरम्मत एवं नए बैटरी चार्जर की स्थापना

जालंधर, (अरोड़ा): – 66 के.वी. चारा मंडी सब स्टेशन में इंजीनियर नीरज पिपलानी के नेतृत्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *