Wednesday , 21 January 2026

मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतरसदनीय ड्रैस अप लाइक एस . डी .जी प्रतियोगिता का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- मेयर वर्ल्ड स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव ही अग्रसर रहा है। स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों द्वारा बच्चों को शिक्षित किया जाता है। इसी श्रृंखला के अंतर्गत आज मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतरसदनीय ड्रैस अप लाइक एस . डी .जी प्रतियोगिता कक्षा तीसरी से कक्षा पाँचवी तक के छात्रों के लिए आयोजित की गई। जिसमें चारों सदनों के छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय एस. डी. जी (सस्टेनेबल डिवैल्पमैंट गोल्स ) रखा गया था। जिसके अंतर्गत चारों सदनों के छात्रों को अलग-अलग विषय दिए गए जैसे ज़ीरो हंगर, लाइफ ऑन लैंड, जेंडर इक्वैलिटी, क्लीन वॉटर ऐंड सैनिटेशन आदि। प्रतियोगिता का समय1 :30 से 2 मिनट तक का निर्धारित किया गया।

इस प्रतियोगिता में प्रत्येक सदन के तीन प्रतिभागी थे। छात्रों ने अपने विषय से संबंधित पहनावा पहनकर उसके बारे में बोलना था ।उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन बहुत ही सुचारु ढंग से किया । विषय को बढ़िया ढंग से सुनना, प्रस्तुतीकरण, आत्मविश्वास, भाषा आदि बातों को ध्यान में रखते हुए परिणाम घोषित किए गए जिसमें शेक्सपीयर सदन से कक्षा तीसरी ‘ ड़ ‘ से रुबाब, चौथी ‘ क’ से आराध्या जगोता, पाँचवी ‘क’ से सिद्धार्थ ने प्रथम स्थान अर्जित किया। दूसरे स्थान पर वर्डस्वर्थ सदन तीसरे स्थान पर कीटस तथा चौथे स्थान पर डिकन्स सदन रहे। सर्वोत्तम पोशाक के लिए कक्षा चौथी ‘ग’ की नज़ाकत साहनी, सर्वोत्तम उच्चारण के लिए कक्षा पाँचवी ‘क’ के सिद्धार्थ तथा सर्वोत्तम प्रस्तुतीकरण के लिए कक्षा चौथी ‘क’ की आराध्या जगोता को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक मंडल के रूप में मनोविज्ञान की अध्यापिका हर्षिता तथा अंग्रेजी विभाग की अध्यापिका शुभांगी ने सभी छात्रों का होंसला बढ़ाया। स्कूल की उपाध्यक्षा नीरज़ा मेयर ने छात्रों को बधाई दी। इस अवसर पर स्कूल की प्रबंधक कमेटी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों के भीतर छिपे उनके विचारों का पता चलता है।

Check Also

बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर विमेन में AICTE प्रायोजित एआई फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन एवं विदाई समारोह आयोजित

अमृतसर (प्रदीप) :- बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर विमेन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *