जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय के डिज़ाइन विभाग द्वारा ‘एंट्रप्रेन्योरशिप एवं स्टार्टअप’ पर एक दिवसीय इंटरएक्टिव सेशन एवं वर्कशॉप का आयोजन किया गया। बतौर रिसोर्स पर्सन फैशन ब्रैंड ‘द वायलेंट ड्रैसर’ की मालिक तथा हैड डिज़ाइन दलजीत को उपस्थित थे। उन्होंने विस्तारपूर्वक डिज़ाइन संभावनाओं तथा बिजनेस स्टार्टअप आइडिया पर चर्चा की। सेशन में प्रमुखता से फैशन इंडस्ट्री के बदलाव, इनोवेटिव बिजनेस मॉडल, तकनीक का प्रयोग आदि पर विचार किया गया। इसके अतिरिक्त डिज़ाइन स्कील, मार्केटिंग स्ट्रैटजी ब्रैंडिंग, आर्टीफिशियल इंटैलीजैंस, विकाुअल असिसटेंस, सोशल मीडिया आदि पर भी बात की गई। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने विभाग को वर्कशॉप की सफलता पर बधाई दी। विभागाध्यक्षा डॉ. राखी मेहता ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया। इस अवसर पर फैकल्टी सदस्य रवनीत कौर, मनिका व रीतिका भी उपस्थित थी।
Check Also
नगर कौंसिल/नगर पंचायत चुनाव; 133 पोलिंग पार्टियां चुनाव सामग्री सहित पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना
जिला चुनाव अधिकारी ने चुनाव स्टाफ का मनोबल बढ़ाया, अहम जिम्मेदारी ईमानदारी और तनदेही से …
Jiwanjot Savera