एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स, जालंधर के “INTACH हेरिटेज क्लब” द्वारा जयपुर और दिल्ली का सांस्कृतिक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स, जालंधर के INTACH हेरिटेज क्लब द्वारा जयपुर और दिल्ली का सांस्कृतिक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य छात्रों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ आधुनिकता से प्रत्यक्ष परिचय कराना था। जयपुर और दिल्ली की इस यात्रा में छात्रों को राजशाही, अभिजात वर्ग और शाही परिवार और उसकी दैनिक दिनचर्या के साथ-साथ लोकतंत्र के स्मारकों, आधुनिक सार्वजनिक कार्यालयों और आधुनिक प्रगति के स्मारकों के बारे में जागरूक किया गया। पांच शिक्षकों के साथ 46 छात्रों के समूह ने प्रतिष्ठित ऐतिहासिक स्थलों, दोनों शहरों के हलचल भरे बाज़ारो और आधुनिक आकर्षणो का आनंद लिया। हेरिटेज क्लब की डीन और INTACH सदस्य मैडम रजनी कुमार, विश्वबंधु (INTACH सदस्य), डॉ. मोनिका आनंद (INTACH सदस्य), अमनदीप कौर, और हर्षिता अरोड़ा के मार्गदर्शन में छात्रों ने आमेर किला, सिटी पैलेस, जल महल, हवा महल की भव्यता को देखा। छात्रों ने जयपुर महल, जयगढ़ किला, सवाई मान सिंह संग्रहालय, और प्रसिद्ध अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में राजस्थान के शाही इतिहास, स्थापत्य कला, दुर्लभ हथियार और सांस्कृतिक विरासत के बारे में जाना। उन्होंने प्रसिद्ध बापू बाजार और जौहरी बाजार में खरीदारी करते हुए जीवंत स्थानीय संस्कृति का भी आनंद लिया। चोखी ढाणी में पारंपरिक राजस्थानी, शाही और स्थानीय व्यंजनों का आनंद लेते हुए श्री गोविंद देव धाम मंदिर जी का मुगलकालीन इतिहास जानते हुए दर्शन भी किया।

तीन दिन जयपुर मैं बिताने के बाद, सांस्कृतिक शैक्षणिक यात्रा की ये निरंतरता नई दिल्ली तक जारी रही जहाँ छात्रों को भारत की समृद्ध लोकतांत्रिक विरासत के साथ रूबरू करवाया गया। राष्ट्रपति भवन का ऐतिहासिक दौरा छात्रों के लिए जीवन में एक बार मिलने वाला अनुभव सिद्ध हुआ। हुमायूँ के मकबरे, और इंडिया गेट जैसे स्मारकों पर लिये आधुनिक अनुभवों के साथ डीएलएफ मॉल और सेलेक्ट सिटी की यात्रा, भारत की राजधानी का समकालीन चेहरा देखना, एक नया अनुभव प्रतीत हुआ। छात्रों को ब्रिटिश वास्तुकला, मुगल वास्तुकला, फ्रेस्को पेंटिंग, कश्मीर की पश्मीना कालीन, और हमारे लोकतांत्रिक भारत की अमूर्त विरासत के साथ मूल्यवान मूर्तियों से अवगत कराया गया। यह यात्रा सांस्कृतिक शिक्षा और आधुनिक अन्वेषण का एक सफल मिश्रण साबित हुई कॉलेज प्रचार्या डॉ. नीरजा ढींगरा के सही मार्गदर्शन और नेतृत्व में हेरिटेज क्लब, भारत की विविध सांस्कृतिक विरासत के प्रति सराहना और रुचि को बढ़ावा देकर छात्रों पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ने में हेरिटेज क्लब सिद्धहस्त साबित हुआ है। भविष्य में भी हेरिटेज क्लब इस तरह के और अधिक ज्ञानवर्धक भ्रमण आयोजित करने के लिए तत्पर रहेगा, ऐसा आश्वासन शिक्षकों ने कॉलेज प्रचार्या डॉ. नीरजा ढींगरा को दिया।

Check Also

जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य 13 जून 2026 तक चलेगा – उपायुक्त

जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों के सही उत्तर देकर सहयोग करें जिला निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *