Saturday , 21 February 2026

सेंट सोल्जर ग्रुप ने दाखिलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रिंसिपलों और निदेशकों को किया सम्मानित

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- शैक्षणिक सत्र 2024-2025 के रिकॉर्ड संख्या में दाखिले करने वाले संस्थानों के प्रमुखों के प्रदर्शन को मान्यता देने के लिए, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने की। जिसमें ग्रुप की विभिन्न श्रेणियों में कॉलेज प्रिंसिपलों को उत्कृष्टता पुरस्कार दिया गया।

चेयरमैन अनिल चोपड़ा के कहा कि हमने इस सत्र में 6000 से अधिक दाखिले हासिल किए हैं। वहीं उपाध्यक्ष ने बताया कि हमारे पास उच्च शिक्षा संस्थानों में 10,000 से अधिक छात्र हैं, जो एक रिकॉर्ड संख्या है, और हमने प्रवेश के मामले में शिखर हासिल किया है। प्रो. मनहर अरोड़ा ने कहा, कि “यह एक अविश्वसनीय उपलब्धि है क्योंकि सभी राज्यों के छात्रों ने विभिन्न शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया है। छात्र मुफ़्त जिम सुविधा और मुफ़्त बस सेवा का आनंद ले रहे हैं।

Check Also

एच.एम.वी. को नेशनल एडुट्रस्ट आफ इंडिया द्वारा चेंज मेकर्स अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्राचार्या डॉ. एकता खोसला के दिशा-निर्देशन अधीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *